फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में आज से आरपीएल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। आईपीएल की तर्ज पर रोहड़ू में आरपीएल(रोहड़ू प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार 11 जून से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का पहला मैच वीरवार को सुबह 8.30 बजे क्लब 90 रोहड़ू और फ्रेंड्स क्लब मंडलगढ़ के बीच होगा। संजीवनी सहारा समिति की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा जा रही है। इसमें क्षेत्र के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मैच रात को फ्लडलाइट्स में भी खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल की गई हैं। टीमों के फ्रेंचाइजी मालिकों ने आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ी ऑक्शन में लिए हैं। प्रतियोगिता में फ्रेंड्स क्लब मंडलगढ़, क्लब 90, हिमालय बॉयज रोहड़ू, सीएसके वरदान पैंथर्स, चांशल वॉरियर छौहारा, रनसार रॉयल्स, सीएमसी खशधार(खोष) और पवासी एंपायर छौहारा की टीमें शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि समिति क्षेत्र के स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए मिनी आईपीएल करवा रही है। यह स्पर्धा दूधिया रोशनी में होगी। 14 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें