फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रॉयल स्ट्राइकर करसोग और मां श्राईकोटी लायंस ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को 3 लाख और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। आउटर सिराज के प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन में क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर करसोग ने तनु ड्राइविंग स्कूल रामपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। तनु ड्राइविंग स्कूल रामपुर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर करसोग ने 9.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत हासिल की। टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पाया। पुनीत वर्मा ने 24 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। उन्होंने हरफनमौला शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला मां श्राईकोटी लायंस और चनाई टीम के मध्य खेला गया। मां श्राईकोटी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 110 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी चनाई की टीम मात्र 37 रन पर ही ढेर हो गई। मां श्राईकोटी ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। युवक मंडल बागा सराहन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि ऐतिहासिक झीरू कप की विजेता टीम को 3 लाख नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1,50,000 लाख रुपये नकद राशि से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, सिरमौर जिले के अलावा उत्तराखंड और जम्मू के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें