ठियोग (रामपुर बुशहर)। रोटरी क्लब ठियोग हिल्स ने इनर व्हील क्लब ठियोग और भराड़ा पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के तहत भराड़ा पंचायत में 200 देवदार के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में एसडीएम शशांक गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं, तहसीलदार ठियोग वरुण गुलाटी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनर व्हील क्लब ठियोग की अध्यक्ष मीरा वर्मा, शांति शर्मा, विद्या ठाकुर, नगर परिषद ठियोग की अध्यक्ष करुणा ठाकुर, भराड़ा की प्रधान गौतम, उपप्रधान लवनीश धर्मेट सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी क्लब ठियोग के अध्यक्ष संजय सूद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर, सीआर शर्मा, एसआर शर्मा, डीआर शर्मा और राजेश वर्मा सहित कई अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।