फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर रोशन लाल शर्मा वरिष्ठ कमांडेंट पद पर पदोन्नत

विज्ञापन
आटीबीपी के अ​धिकारी रोशन लाल शर्मा। संवाद
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल की खद्दर पंचायत के बगान गांव निवासी रोशन लाल शर्मा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ कमांडेंट पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी यह उपलब्धि 38 वर्षों की समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सम्मान है। 1966 में जन्मे रोशन लाल शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा खद्दर में हुई। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांह से प्रथम श्रेणी में मैट्रिक उत्तीर्ण की और चंडीगढ़ से बीए की। इसके बाद तमिलनाडु से बीएड और ओपन यूनिवर्सिटी से एमए प्रथम श्रेणी में पूरी की। वर्ष 1989 में उनका चयन आईटीबीपी में इंस्पेक्टर पद पर हुआ। उन्होंने वर्ष 1999 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत अफ्रीका के अंगोला में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2007-08 में सूडान मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूएन गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आईटीबीपी में रहते हुए उन्होंने 22-23 वर्षों तक प्रशिक्षण केंद्रों में सेवाएं देकर जवानों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। इसके अलावा श्रीनगर, बस्तर, हिमाचल, उत्तराखंड और सिक्किम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वह आईटीबीपी के ईस्टर्न फ्रंटियर, लखनऊ में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। उनकी पदोन्नति पर पूरे चौपाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी पत्नी कुमुद शर्मा भी आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें