फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में सीवरेज व्यवस्था बदहाल, सड़कों पर बह रही गंदगी

विज्ञापन
रोहड़ू बाजार में सीवरेज चेंबर से सडक पर बहता गंदा पानी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
समस्या लंबे समय से है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू बाजार में सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी हो रही है। जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क और रिहायशी क्षेत्र में बह रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लगातार फैल रही गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को ग्राहकों की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सामने नगर की छवि भी खराब हो रही है। लोगों ने चिंता जताई है कि बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। शहर में कई स्थानों पर सीवरेज मैनहोल के ढक्कन टूटे या खुले पड़े हैं। ये खुले मैनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। रात के समय हादसे की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीतीश महंत ने बताया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि सीवरेज लाइनों की समय पर सफाई नहीं होती है। रखरखाव के अभाव में गंदगी सड़कों पर बहने लगती है। इससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था की मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही खुले और क्षतिग्रस्त मैनहोल ढक्कनों को जल्द बदलने की अपील की गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी और नगर की स्वच्छता बेहतर बनेगी।

रोहड़ू बाजार में सीवरेज चेंबर से सडक पर बहता गंदा पानी। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें