फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू पुलिस की अपील : सात दिन में हटाएं भांग के पौधे, वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सरस्वतीनगर सावड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से सार्वजनिक अपील की है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, खेतों या आसपास उगे भांग के पौधों को सात दिन में नष्ट करने को कहा है। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में भांग की अवैध खेती अथवा पौधे पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के घर या खेत के आसपास भांग के पौधे मिलते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होगी। बाद में मामला दर्ज होने पर भी संबंधित व्यक्ति ही जिम्मेदार माना जाएगा। पुलिस टीम समय-समय पर गांवों में जाकर भांग के पौधों की जांच करेगी। जांच के दौरान भांग पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। पुलिस की टीम गांवों में जाकर भांग के पौधों की जांच करेगी। इस दौरान यदि भांग के पौधे मिलते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और खेतों के आसपास उगे भांग के पौधों को समय रहते हटा दें। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया है। यह कदम क्षेत्र को भांग मुक्त बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें