रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले में इस बार मिस्टर रोहड़ू भी चुना जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए किसी बड़े कलाकार के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम बीआर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम रोहडू ने बताया कि गत वर्ष मेले में 35 लाख 20 हजार रुपये की आय अर्जित की गई। एक लाख आठ हजार रुपये की बचत भी हुई। शर्मा ने कहा कि रोहड़ू मेले के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को अभी से तैयारियां शुरू करनी होंगी। इस बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को बुलाने पर कमेटी विचार कर रही है। सांस्कृतिक संध्या के लिए भी बड़े कलाकार के नाम पर चर्चा चल रही है। बीते दो साल से मेले मे मिस रोहडू प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस बार मिस्टर रोहड़ू प्रतियोगिता भी होगी। इस बार रोहडू मेले की सभी गतिविधियों को और रोचक और मनोरंजक बनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद रोहडू की उपाध्यक्ष रंजना रेटका, अध्यक्ष भाजपा मंडल रोहडू बलदेव रांटा, भाजपा रोहडू महांमंत्री शशी रावत, अध्यक्षा महिला मोर्चा अनीता नाथटा, संजीव चौहान और कुलदीप कुल्ला भी मौजूद रहे।