कौरवा चौथ के लिए रोहड़ू बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
रोहड़ू। करवा चौथ से एक दिन पहले वीरवार को रोहड़ू बाजार में पूरा दिन चहल-पहल रही। महिलाओं ने साज-सज्जा का सामान, सिंदूर, चुनरी, मिट्टी के करवे, छलनी, पूजा थाल, मिठाइयां और साड़ियों की खरीदारी की। रोहड़ू कस्बे में सुबह से ही बाजार में भीड़ शुरू हो गई थी। दोपहर बाद तक सड़कों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ब्यूटी पार्लर, मेहंदी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर कतारें लगी रहीं। हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए भी दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही। कारोबारियों ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले कई साल की तुलना में अधिक रही है।