फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में जीत के बाद कांग्रेस ने मनाया जश्न

विज्ञापन
रोहडू में मोहन लाल ब्राक्टा की जीत के जश्न में नाचती महिलाएं व अन्य सर्मथक - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा की जीत के बाद समर्थक खुशी से झूम उठे। इस मौके पर समर्थक नाटी जमकर थिरके। ढोल नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने घंटों जीत की खुशी में डांस किया। मोहन लाल ब्राक्टा अपनी जीत को लेकर पहले से ही आश्वस्त लग रहे थे। यही वजह है कि मतगणना से एक दिन पूर्व ही समर्थकों को खाना खिलाने के लिए पंडाल सजा दिया गया है। यहां वीरवार को सभी को खाना भी खिलाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी।
विज्ञापन

मोहन लाल ब्राक्टा की शुरू से ही हर बूथ पर बढ़त हासिल कर रहे थे। इससे उनके समर्थकों का उत्साह लगातार बढ़ता रहा। कांग्रेस की बढ़त को देखकर लोगों ने मतगणना के बाद नाटी डालना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12:00 बजे पूरी सड़क लोगों की भीड़ से भर चुकी थी। इस बीच मोहन लाल ब्राक्टा मतगणना केंद्र में पहुंचे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस ने बाजार में विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों में जीत को लेकर गज्ब का जोश दिखाई दिया। वहीं भाजपा की प्रत्याशी शशिबाला ने पार्टी से ही बागी आजाद उम्मीदवार राजेंद्र धीरटा के चुनाव मैदान में उतरने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया। राजेंद्र धीरटा को उनकी उम्मीद से कम मत मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा तीसरी बार जीत के बाद विधायक से मंत्री पद तक पहुंचना हाईकमान पर निर्भर करता है। पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें