फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस सुविधा से जुड़ा रोहल पंचायत मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शुक्रवार को रोहल पंचायत में चिचवाड़ी से मंजवाडी सड़क का लोकार्पण किया। अब रोहल पंचायत मुख्यालय तक बस सेवा पहुंच चुकी है। इसके बाद विधायक ने महिला मंडल चिंचवाडी के भवन का लोकार्पण किया। साथ ही सराह भवन सपनाड का शिलान्यास किया। उन्होंने मंजवाडी और चिंचवाड़ी सराह भवनों के निर्माण के लिए धनराशि जारी करवाने की घोषणा की। पंचायत रोहल के पूर्व प्रधान बुद्धि सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य लोगों को विधिवत अभिनंदन लिया। इस अवसर पर मंजवाडी गांव स्थित देवता पवासी के प्रांगण में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने रोहल की जनता का इस भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहड़ू करतार सिंह कुल्ला, सुरेंद्र रेटका, रिपन लाल मेहता, संजीव सूर्यान, कैलाश मेहता, शक्ति लाल नेगी, शमशेर ठाकुर, आरएम रोहड़ू प्रिय रंजन चौहान, बीडीओ चिड़गांव हिमानी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें