फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग बाईपास पर कार पर मलबे के साथ गिरी चट्टान

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के वक्त कार में कोई नहीं था सवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग में रविवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। ठियोग बाईपास पर प्रेम घाट चौक के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से एक खड़ी कार उसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कार के मालिक सुशील ने बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि भारी आवाज के साथ पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने शुरू हुए। देखते-ही-देखते एक विशाल चट्टान उनकी कार पर आ गिरी। इससे उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बड़े पत्थर के गिरने के बाद भी पत्थरों और मलबे का गिरना जारी रहा। भारी मात्रा में मलबा उनकी कार पर जमा हो गया। उधर, मलबा गिरने से हाईवे की एक लेन भी सुबह तक बाधित रही। सुबह 10 बजे के बाद प्रशासन की मशीनरी ने हाईवे मलबा हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें