फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क पर चल रहा था काम, पैरापिट टूटकर कार पर गिरा, दो व्यक्ति घायल

विज्ञापन
कार हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एनएच-707 पर अंटी पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर अंटी के पास वीरवार सुबह मारुति कार पर पत्थर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुआ, जब सड़क के ऊपर दूसरी सड़क पर जेसीबी मशीन से कार्य किया जा रहा था। अचानक एक बड़ा पैरापिट टूटकर नीचे एनएच-707 से गुजर रही कार पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पटवार वृत्त सरस्वतीनगर के तहत नंदपुर सड़क पर जेसीबी मशीन से कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन की चपेट में आने से पैरापिट नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में जुब्बल तहसील के बढ़ाल निवासी सुनील कुमार पुत्र बलवीर सिंह और मानित पुत्र चमन सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मानित को मामूली चोटें पहुंची हैं। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सरस्वतीनगर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को सिविल अस्पताल रोहड़ू रेफर कर दिया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि मामले की पुलिस जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा।

कार हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें