फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेरीपुल पर टूटी चादर, खतरे में वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
12/20 घाटी को जोड़ने वाले सेरीपुल पर क्षतिग्रस्त वेडिंग चादर को जोड़ते कर्मी। स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
12/20 घाटी को जोड़ने वाले पुल पर कभी भी पेश आ सकता हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
12/20 घाटी को जोड़ने वाले सेरीपुल पर वेडिंग चादर टूट गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर खतरा मंडराने लगा है। सड़क के किनारे सुरक्षा व्यवस्था सही न होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर कभी भी हादसा पेश आ सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार वेडिंग चादर लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सुरक्षा चादर टूटने से किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सुनील, प्रेम चौहान, कपिल और सुरेश सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वेडिंग चादर को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। समस्या का जल्द और स्थायी समाधान किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने कहा कि पुल पर वेडिंग चादर जोड़ने का काम प्रगति पर है। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें