फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंटिंग, रंगोली और भाषण से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
नमहोंग स्कूल में सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र और छात्राएं मुख्या​​थिति
विज्ञापन
नमहोंग स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। नमहोंग स्कूल में सड़क सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली, भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस उपलक्ष्य पर कार्यकारी प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। वहीं सड़क सुरक्षा पर शिक्षक भानु प्रकाश ने सड़क नियमों को विस्तार से समझाया और उन्हें अमल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियमों के पालन की शिक्षा और उनको लेकर जागरुकता पर जोर दे रही है। हिमाचल सरकार ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में इस साल पूरे देश में विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा। बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सांप-सीढ़ी जैसे बोर्ड गेम का भी सहारा लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग भी सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल कर रहा है। इनमें मुख्य रूप से बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व और ट्रैफिक से संबंधित चिह्न और प्रतीक से परिचित कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें