फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में नारा लेखन प्रतियोगिता के जरिये छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। प्रतियोगिता में संजीता, अंकिता, मुस्कान, प्रिया, सुष्मिता, शिवानी, दिशा, शबनम, साक्षी, निशा, सुमन, निकिता, देवेंद्र, स्नेहलता, पल्लवी, सुनीता, सुनिधि, भूमिका, अजय, सुरेंद्र, प्रीति, अदिति, कर्ण, दीपक, प्रवीण और सुमेश अतुल ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूक रहने के लिए कहा। साथ ही समाज में भी जागरुकता फैलाने का आग्रह किया। इस मौके पर डॉ प्रियंका ठाकुर, सुरेंद्र धीमान, राजेश चौहान, डॉ मदन ठाकुर, राहुल शर्मा और डॉ गौरव सूद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें