फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर प्रतियोगिता में अजय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय निरमंड के रोड सेफ्टी क्लब ने महाविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर तैयार किए गए। इन पोस्टरों में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचाव, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे की अवस्था में वाहन न चलाने जैसे संदेश दर्शाए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष के अजय ने जीता। द्वितीय पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष के जतिन और तृतीय पुरस्कार बीए प्रथम वर्ष की प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष के जतिन और बीए प्रथम वर्ष के प्रिंस को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पोस्टर प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह, प्रो. राजन नेगी, प्रो. सुरेंद्र धीमान और प्रो. राजेश चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह, रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रीति, अतुल, पार्वती, शिवानी, संजीता, नरेश, राहुल, दीक्षा, नितीश, समीर, शबनम, समृति, यामिनी, साहिल, जतिन, गीतांजलि, दलीप, ममता और प्रिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करें, जिससे बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सके। रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करती हैं और भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें