रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। परिवहन विभाग ने जागरुकता कार्यक्रम में जिला किन्नौर, जिला कुल्लू के सभी निजी संचालकों और अड्डा प्रभारी एचआरटीसी रिकांगपिओ-रामपुर को भी जागरूक किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रिंट सामग्री भी वितरित की गई। अधीक्षक/आरटीओ रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने कहा कि नोगली स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित अन्य को सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी प्रदान की गई।