रिकांगपिओ (किन्नौर)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला किन्नौर के सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को सुबह 11 बजे सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाई गई ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लग सके। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। जिला पुलिस के यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि सड़क हादसों से बचाव हो सके। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डाॅ. ओम प्रकाश यादव, सभी विभागों के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद