फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंगलू बाजार के पास सड़क बहाल, भूस्खलन का खतरा बरकरार

विज्ञापन
फांचा जघोरी सडक़ की बहाली में जुटी मशीन। संवाद
विज्ञापन
15/20 क्षेत्र की फांचा और जगोरी पंचायतों को मिली राहत, करीब 300 मीटर ऊंची पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र में मंगलू बाजार के पास बंद सड़क को मंगलवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने फांचा और जगोरी पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क को छोटे और बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है। हालांकि, करीब 300 मीटर ऊंची पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यहां खतरा अभी बरकरार है। पिछले एक महीने से जारी भूस्खलन के कारण सड़क बार-बार बंद हो रही है। इससे दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के साथ पैदल आर-पार जाना भी जोखिमभरा हो गया है। लगातार गिर रहे मलबे और चट्टानों के चलते जेसीबी मशीन से काम करना भी मुश्किल हो रहा है। इससे मशीन ऑपरेटर की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल जंजीहा और कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़ी चट्टानें गिर रही हैं। भूस्खलन काफी ऊंचाई से होने के कारण इसे रोकना विभाग के लिए मुश्किल है। मंगलवार को एयर कंप्रेसर से चट्टानों में छेद कर ब्लास्टिंग करने के बाद जेसीबी की मदद से दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया। उन्होंने बताया कि यदि रात के समय दोबारा भूस्खलन नहीं होता है, तो बुधवार को भी सड़क पर यातायात सुचारु रहने की उम्मीद है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण ग्रामीणों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।

फांचा जघोरी सडक़ की बहाली में जुटी मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें