फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन जोरों पर, बारिश से सड़कें बदहाल

विज्ञापन
बारिश से रोहड़ू में रोहल सड़क खस्ताहाल। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहड़ू। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदतर हो गई हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब सीजन जोरों पर है। ऐसे में सड़कों की बदहाली से बागवानों को भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से उपमंडल के अंतर्गत चिलाला-हांऊचली सड़क, कारीड़गाड़-बाघी सड़क, गढ़ाधार सड़क, रोहल संपर्क मार्ग, शिलादेश संपर्क मार्ग, दुमाधार मार्ग, लाकाधार-क्याणी मार्ग, अंटापू-साईधार मार्ग, खशाधार संपर्क मार्ग, ढाकगांव सहित अधिकांश सड़कों की हालत खस्ता है। दलदल में तबदील हुई सड़कों पर सेब से लदी गाड़ियां फंस रही हैं। शुक्रवार को चिडगांव टिक्करी मार्ग पर सेब से लदा ट्रक पलट गया। इससे ट्रक में लदी सेब की पेटियां बरबाद हो गईं। वहीं शिलादेश मार्ग पर सेब से लदा ट्रक मार्ग में ही धंस गया। लगातार हो रही वर्षा से सड़कें दलदल व गड्ढों में तबदील हो गई हैं। मार्ग पर सेब से लदे वाहनों को ले जाना मुश्किल हो रहा है।
एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से सड़कों को नुकसान हो रहा है। बागवानों को भी परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को खराब सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें