फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण की सुचारु रूप से चल रहा कार्य : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम पूह ने सडक़ निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों से की चर्चा
विज्ञापन


सांगला (किन्नौर)।
भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों की सुविधाओं को देखते हुए 25 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इंडो चाइना रोड प्रोजेक्ट के निर्माण में कुछ स्थानीय लोगों की ओर से बाधा पहुंचाई जा रही थी, जिसे देखते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय ने उपायुक्त और एसपी किन्नौर को निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को एडीएम पूह कार्यालय में सड़क के निर्माण कार्य में जुटी बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड अधिकारियों को बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पूह क्षेत्र की पेयजल योजना को नुकसान पहुंचने से ग्रामीणों में रोष चल रहा था, लेकिन अब ग्रामीणों का विवाद सुलझ गया है और सड़क का निर्माण कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। पूह के एडीएम रविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है। ग्रामीण अब कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचा रहे हैं। जनजातीय जिले के सीमांत क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर बन रही सामरिक महत्व की सड़क के निर्माण में स्थानीय लोग बाधा डाल रहे थे, जिसको लेकर बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। कंपनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के लिए अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में सड़क का निर्माण कर रही है। जिले के पूह से होजो नाला होते हुए ऋषि डोगरी के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है। होजो नाले में बनी पेयजल योजना को क्षति पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी, लेकिन कंपनी ने योजना का फिर से निर्माण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें