रामपुर बुशहर। रामपुर-गौरा-मशनू सड़क (एमडीआर-19) पर रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सड़क बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यह कार्य भरोनी खड्ड के पास किमी 15/945 पर तीव्र गति से किया जाएगा। कार्य के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों जैसे ट्रक और बसों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहनों को भी केवल आवश्यकता पड़ने पर और अत्यधिक सावधानी के साथ गुजरने की अनुमति दी जाएगी। अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।