फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीलों गांव के लिए बन रही सड़क, ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
स्पीलो गांव के सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर। फोटो संजीव कुमार
विज्ञापन
96 लाख की आई लागत, हजारों सेब उत्पादकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। जिले के कानम संपर्क मार्ग से आगे डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस सड़क से स्पीलो गांव की 500 लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीण भूपेंद्र, दीप सिंह नेगी, निर्मल चंद्र, नरेश कुमार और विजय पाल ने बताया कि सेब सीजन के दौरान उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गांव से सड़क तक सेब की पेटियों को ढोने में ही काफी कीमत चुकानी पड़ती थी। यह सड़क 96 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। गांव को मुख्य संपर्क मार्ग से जोड़ेगी, जिससे सेब और अन्य कृषि उत्पादों का परिवहन आसान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें