ठियोग के केलवी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद छात्र छात्राएं और शिक्षक। स्रोत : स्कूल
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलवी में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में से मिस्टर फेरयवेल और मिस फेयरवेल को चुना गया। इसमें तीन राउंड के बाद रितिश चौहान को मिस्टर और आयुषी भारती को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके साथ रनर अप का खिताब अक्षित और शिवानी ने हासिल किया। इसमें निर्णायक की भूमिका विद्यालय के मुख्य शिक्षक श्याम सिंह ठाकुर, विपन कुमार और शिवानी ने निभाई। मंच संचालक की भूमिका प्रवक्ता सरला कंवर ने निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुविचार और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विदाई समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।