फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ ऋषि पंचमी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर से मेला स्थल तक नाचते-गाते पहुंचे देवताओं संग देवलू
विज्ञापन

बारिश के कारण पहले दिन फीका रहा मेला, कम संख्या में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। प्राचीन एवं ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेला रविवार को देव आगमन के साथ शुरू हो गया। मेले में इस वर्ष तीन देवी-देवता पहुंचे हैं। इनमें आराध्य जगेश्वर महादेव, खोडू देवता और कुईकंडा नाग शामिल हैं। शिव मंदिर से देवताओं को मेला स्थल सौह तक लोगों ने नाचते-गाते हुए पहुंचाया। मेला स्थल पर देवताओं का मिलन आकर्षक रहा। रविवार से शुरू हुए मेले के पहले दिन क्षेत्र में हुई भारी बारिश से मेले का रंग फीका रहा। पहले दिन भारी बारिश के कारण लोगों की संख्या भी बहुत कम रही। सबसे अधिक आर्थिक नुकसान कारोबारियों को उठाना पड़ा। शाम को देवताओं ने मेला स्थल से शिव मंदिर में प्रवेश किया। यहां बुजुर्ग लोगों ने पारंपरिक गीतों पर खूब तमाशा किया और देवताओं को नचाया। इन गीतों पर बुजुर्ग लोगों ने मंदिर में खूब नाटी डाली। मेला कमेटी के कारदार रमेश वर्मा ने बताया कि मेले का आयोजन कई दशकों से किया जा रहा है, लेकिन रविवार को पहले दिन बारिश होने के कारण मेले का रंग फीका रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोक गायक दिगंबर ठाकुर ने बारिश के बीच शानदार प्रस्तुतियां दी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें