फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में 50 बेड ऑक्सीजन के साथ तैयार, अस्पताल में मास्क पहनना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि अस्पताल में 50 बेड ऑक्सीजन के साथ तैयार हैं। इससे ज्यादा मरीज हो जाएं, तो 10 इंसेंटिव वेंटिलेटर बेड तैयार रखे हैं। अस्पताल में आने वालों के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गया है। मरीजों के साथ चिकित्सकों और कर्मियों को सोशल डिस्टेंस की हिदायत दी गई है। अस्पताल में सुरक्षा, नर्सिंग, चिकित्सकों और कर्मचारियों को नियमों के पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नेगी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हिमाचल में अभी दो मामले कोरोना के आए हैं। इनमें एक बद्दी और एक नालागढ़ से है, लेकिन यह वेरिएंट इतना खतरनाक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही अस्पताल आएं। अभी तक किन्नौर जिले से कोरोना का कोई भी सैंपल नहीं लिया गया है। यदि किसी मरीज को जुकाम होता हैं, तो उन्हें अस्पताल में दवा देकर एक-दो दो घंटे ऑब्जरवेशन पर रखा जाता है। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ कोविड मामले संभालने में सक्षम है। किट, मेडिसन और ऑक्सीजन इस अस्पताल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें