नोगली स्कूल में बॉक्सिंग विजेताओं का स्वागत करते हुए। प्रबंधन
नोगली स्कूल में राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में वीरवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेताओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया। छात्र रेयांश नेगी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना स्थान बनाया। राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप पंजाब में आयोजित होगी। छात्र कार्तिक जिप्टा ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता खिलाड़ियों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। विद्यार्थियों ने अन्य छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कृष्ण ठाकुर ने कहा कि साहस, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बिना सफलता संभव नहीं है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हैं। सभी विद्यार्थियों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।