फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में बैंक करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त सभागार में बुधवार को जिला के अग्रणी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक ने द्वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत मार्च 2024 तक के परिणामों और उपलब्धियों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले मेंं कार्यरत सभी बैंकों की ओर से क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अंतर्गत हुई प्रगति और वार्षिक ऋण योजना 2023-24 के अंतर्गत मार्च 2024 तक के लक्ष्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बैंकों से आशा जताई गई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को देंगे और लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए तिलक राज डोगरा अग्रणी जिला प्रबंधक किन्नौर ने बताया कि जिला किन्नौर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2023 -24 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक का लक्ष्य 47697.53 लाख रुपये था, जिसे मार्च तिमाही के अंत तक बैंकों ने 55148.54 लाख रुपये के ऋण वितरण करके 115.62 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। इस अवसर पर चंद्रेश कुमार डीडीएम नाबार्ड, तिलक राज डोगरा अग्रणी जिला प्रबंधक किन्नौर, भरत राज आनंद आरबीआई शिमला अग्रणी जिला अधिकारी ऑनलाइन तथा अन्य विभागाध्यक्ष एवं बैंक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें