नेरवा (रोहड़ू)। कानूनगो-पटवारी की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप पड़े हैं। इससे लोगों को रजिस्ट्री, जमाबंदी, प्रमाणपत्र व अन्य कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पटवारी- कानूनगो संघ चौपाल के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने कहा कि पटवारी-कानूनगो के साथ पदोन्नति में भी भेद भाव किया जा रहा है। सरकार की ओर से बनाई गई बलवान कमेटी ने भी उनकी मांग को जायज ठहराया है। मेला राम शर्मा ने सरकार से इस नीति की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पटवारी-कानूनगो के राज्य कैडर करने की अधिसूचना को वापस नहीं लेती, तब तक पेन डाउन हड़ताल जारी रखी जाएगी।