फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परियोजना अधिकारियों को दिए अवैध डपिंग रोकने के निर्देश

विज्ञापन
आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ में कल्पा खंड शिकायत निवारण समिति की बैठक में मौजूद वि​भिन्न विभागों के
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ में कल्पा खंड शिकायत निवारण समिति की ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला के परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में कल्पा खंड की खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में मंत्री ने परियोजना अधिकारियों को अवैध डपिंग रोकने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों के बगीचों एवं पेयजल स्रोतों को नुकसान न पहुंचे। इस दौरान राजस्व मंत्री ने बैठक में शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना के पास हो रही गैर कानूनी डंपिंग, सतलुज नदी का तटीकरण, परियोजना के निर्माण कार्य के कारण प्राकृतिक जल स्रोत के सूखने, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, रिकांगपिओ में वाहनों की पार्किंग की समस्या, संपर्क मार्गो का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, लो-वोल्टेज की समस्या और कचरा प्रबंधन पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने इसके अलावा राजस्व विभाग को तकसीम, इंतकाल के लंबित मामलों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारियों, कानूनगो को फील्ड में जाने के निर्देश दिए, ताकि निशानदेही के मामले निपटाए जा सकें और वर्तमान राज्य सरकार की नवीन पहल से लोगों को लाभ मिल सकें। इसके बाद राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, जल एवं सीवरेज निकासी, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा अधोसंरचना विकास, सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों पर चर्चा की और उपस्थित सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों के संशय दूर किए। जनजातीय विकास मंत्री ने उपस्थित गैर सरकारी सदस्यों को निर्माण कार्यों पर सुझाव देने को कहा ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में समावेशी विकास संभव हो सकें और धरातल पर वर्तमान प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिल सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत गठित ग्राम सभा के बारे में जानकारी प्रदान की और दोहराया कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके बाद राजस्व मंत्री ने शोंगटोंग-कड़छम विद्युत परियोजना के अधिकारियों के साथ स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यों को लेकर बैठक ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार, कल्पा खण्ड पंचायत समिति की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी, पुलिस उप-अधीक्षक नवीन जालटा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ इंदू शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आनंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम पीयूष शर्मा, गैर सरकारी सदस्य सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें