फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त, होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह

विज्ञापन
रिकांगपिओ में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डी
विज्ञापन
. जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठे परिवहन, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल के मुद्दे
विज्ञापन

. राजस्व मंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों का मांगा ब्योरा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले में चल रहे निर्माण कार्यों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो सके। यह बात कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन के दौर में सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास पर बल दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिल सके। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण के सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में मौजूद जल शक्ति, विद्युत, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का ब्योरा मांगा और इस संदर्भ में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत जन प्रतिनिधि और गैर सरकारी सदस्यों ने चांगो नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। इसके अलावा रूपी वैली में लो वोल्टेज की समस्या, हिमाचल पथ परिवहन निगम की नियमित बस सेवा, निचार उपमंडल में विद्युत ट्रांसफार्मर को स्तरोन्नत करने, संपर्क सड़कों का समयबद्ध सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने, आयुष विभाग के औषधालयों के रिक्त पदों को भरने, मूरंग गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, सापनी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और तंगलिंग गांव में पेयजल लाइन की मरम्मत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निवारण के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, शिमला किन्नौर उपज मंडी समिति के निदेशक उमेश नेगी, प्रेम नेगी, मान चंद नेगी, सरोज नेगी, कुलवंत सिंह नेगी, गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें