फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रेवांगिनी ने मृदा विज्ञान में प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नरैण पंचायत के शरण गांव की बेटी रेवांगिनी रांझा ने मृदा विज्ञान विषय में विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। रेवांगिनी रांझा के पिता अनिल रांझा और माता भानु प्रिया रांझा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की। उनके पिता बागवान और माता गृहिणी है। परिवार में शिक्षा और कृषि से जुड़ा सकारात्मक वातावरण रहा। रेवांगिनी के दादा स्वर्गीय रोशन रांझा उद्यान प्रसार अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस कारण रेवांगिनी में बचपन से ही मृदा एवं उद्यानिकी के प्रति जिज्ञासा और रुचि थी। बेटी के दादा के अनुभव और मार्गदर्शन ने उनके जीवन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेवांगिनी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें