अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला जांगला में उपस्थित सेवा निवृत शिक्
रोहड़ू। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में सेवानिवृत्त अध्यापकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मेघनाथ शर्मा, सुरेंद्र चौहान और विजय कुमार धवन को सम्मानित किया गया। इनके अलावा सेवानिवृत्त हेडमास्टर ईश्वर देव शर्मा, परमानंद शास्त्री, मैन राम मोतियन, हरी प्रसाद शास्त्री, रोशन लाल मेहता, पृथम देव शर्मा, भगत राम शर्मा, कुशल देव शर्मा, जसवंत शास्त्री, कुसुम नारटा और चंद्र मोहन वर्मा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य संजीव चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन यशपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।