फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवानिवृत रीडर देवी राम ने केलवी स्कूल को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी पत्नी ने 10वीं से 12 तक के बच्चों को आजीवन मध्याह्न का भोजन देने की घोषणा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलवी में सोमवार को अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत माय स्कूल माय प्राइड पर आधारित कार्यक्रम क आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त देवी राम शर्मा और उनके परिजनों का स्वागत किया और अपना विद्यालय कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रीडर एसडीएम देवी राम शर्मा, उनकी पत्नी केसरी शर्मा, पुत्र राजीव शर्मा और संजीव शर्मा ने विद्यालय में शिरकत की और विद्यालय को गोद लिया। देवी राम शर्मा इसके स्कूल पैटर्न होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा इसी विद्यालय में हुई हैं और परिणामस्वरूप बड़े पद का मुकाम हासिल करने का अवसर इसी विद्यालय के आशीर्वाद से मिला है। उन्होंने बच्चों को उत्साहित किया कि आप भी कड़ी मेहनत करने के उपरांत एक अच्छे नागरिक बनकर देश व प्रदेश की सेवा करें। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह बच्चों के मार्गदर्शन व विद्यालय विकास के लिए यथासंभव विशेष समय और सहयोग जुटाएंगे। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी स्वैच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उनकी पत्नी केसरी देवी शर्मा ने 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों व स्टाफ के लिए आजीवन रोजाना मध्याह्न भोजन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में छात्रों को ईएलसी कार्यक्रम के तहत चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुरेश ठाकुर ने स्कूल पैटर्न और उनके परिजनों का स्कूल को गोद लेने पर आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें