रामपुर बुशहहर।
विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षक रक्षा देष्टा निवासी रक्षा देष्टा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता से संगठन को मजबूती मिलेगी।