फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर काॅलेज में रिटेल फिएस्टा कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में शुरू हुए रिटेल फिएस्टा कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में तीन दिवसीय रिटेल फिएस्टा शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम को बीवाक रिटेल मैनेजमेंट विभाग आयोजित कर रहा है। तीन दिवसीय रिटेल फिएस्टा में मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और बिजनेस आइडिया पिच प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें मुख्य आकर्षण रिटेल फैशन वॉक रहेगा। इसका आयोजन एसके ट्रेड्स, एसबीआई सरस्वतीनगर और खादी लूम के सहयोग से होगा। सक्षम रिलेशंस भी पूरे कार्यक्रम को समर्थन करेगा। पहले दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और नेल आर्ट का आयोजन किया गया। बुधवार को रिटेल फैशन वाक कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर कुंदन यादव, एसके ट्रेड्स के फाउंडर सुमित, सेंटम वर्क स्किल इंडिया के शिव कुमार, सक्षम रिलेशंस के फाउंडर शिवाक्षी और खादी लूम की पूजा झालटा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें