फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में मौजूद ​अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत : परियो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि हिंदी को केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रखकर कार्यशैली और दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के निरंतर और प्रभावी उपयोग से कार्यालयीन कार्यों की गुणवत्ता के साथ-साथ आपसी संवाद भी अधिक सशक्त होगा। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। समारोह के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागाध्यक्षों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें