फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ताइक्वांडो में रेषभ ने जिला स्तर पर स्वर्ण और राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
झाकड़ी के रेषभ ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

शिमला जिले के गेयटी थिएटर में आयोजित हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के छात्र रेषभ ने जिला स्तर पर स्वर्ण और राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीता है। रेषभ की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है। गेयटी थिएटर में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झाकड़ी स्कूल के रेषभ ने शानदार प्रदर्शन किया। रेषभ झाकड़ी स्कूल में 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल विषय का छात्र है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेषभ ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तर पर कांस्य पदक। रेषभ ने अपनी इस सफलता का श्रेय उनके कोच शिव सिंह क्रेंगटा और गुरु राम सिंह सिहान को दिया है। रेषभ मूलत: रामपुर के झाकड़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश कुमार किसान और माता ममता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें