फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए ड्रॉ से तय होगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने नवगठित नगर पंचायत आनी और निरमंड के वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण ड्रॉ के माध्यम से तय करने की अधिसूचना जारी की है। यह ड्रॉ प्रमुख नागरिकों और राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार आनी में निकाले जाएंगे। ड्रॉ के लिए उपायुक्त ने नगर पंचायत आनी के लिए जिन अधिकारियों और प्रमुख नागरिकों को नियुक्त और नामांकित किया है, उनमें उपायुक्त, एडीएम कुल्लू, एसडीएम आनी, तहसीलदार आनी अनु ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष आनी विनोद चंदेल पूर्व प्रधान आनी, जिला परिषद कुंगश के सदस्य लोकेंद्र कुमार और व्यापार मंडल आनी के उपाध्यक्ष फकीर चंद शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत निरमंड के लिए उपायुक्त, एडीएम कुल्लू, एसडीएम आनी, तहसीलदार निरमंड, वाईके मिश्रा पूर्व अध्यक्ष एपीएमसी, निरमंड के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, बीडीसी निरमंड के पूर्व सदस्य योगेश भार्गव, व्यापार मंडल निरमंड के प्रधान दलीप शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें