रोहड़ू। उपमंडल स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम विजय वर्धन सारस्वत ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम कार्यालय परिसर में किया गया। छात्रों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्रों ने भाषण, गाने व अन्य कार्यक्रम पेश किए। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की छात्राओं ने लोकनृत्य पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नाटी डाली। पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रविंद्र नेगी, तहसीलदार डाॅ. वरुण गुलाटी, नायब तहसीलदार प्रदीप चौहान, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, महासचिव सोहन लाल चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन भावटा उपस्थित रहे। संवाद