फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रतिनिधियों ने छोहारा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़गांव (रोहड़ू)।
विज्ञापन

छोहारा क्षेत्र के भाजपा समर्थित पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहिए। प्रतिनिधियों ने जंगलिख समेत छोहारा क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से लंबित पुल और सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि कई गांवों में बेहतर सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिनिधियों ने चिकित्सकों की कमी और बार-बार होने वाले तबादलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने और चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार, खराब ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और नियमित बस सेवाओं का विस्तार करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की गांवों तक पहुंच भी आसान बनाई जानी चाहिए। घरेलू गैस सिलिंडरों जैसी आवश्यक सेवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के 29 और 30 सितंबर के क्षेत्रीय दौरे के दौरान छोहारा की इन समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार से प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और समयसीमा तय करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें