फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी परियोजना में बलिदानियों को किया याद

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड की सलामी लेते नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर। स्रोत : परिय
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन परिसर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। उन्होंने भारत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को भी नमन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश के चहुंमुखी विकास में विद्युत क्षेत्र की अहम भूमिका है और इस दिशा में नाथपा झाकड़ी-हाइड्रो पावर स्टेशन एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। परियोजना ने 18 जनवरी 2026 को दूसरी सबसे तेज 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित कर एक नया कीर्तिमान बनाया। इसने 26 जनवरी 2025 को बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं नवंबर 2025 में स्टेशन ने 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया, जो वर्ष 2011-12 के रिकॉर्ड से अधिक है। स्टेशन का अब तक का सर्वोच्च नवंबर माह का उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट 2010-11 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें