रामपुर बुशहर। बौद्ध मंदिर रामपुर में 24 से 26 फरवरी तक छेसू पर्व के आयोजन को लेकर माने जाप होगा। यह धार्मिक अनुष्ठान सर्व कल्याण सुख-समृद्धि के लिए किया जा रहा है। बौद्ध मंदिर माने जाप समिति रामपुर के अध्यक्ष राजा पदम नेगी ने सभी श्रद्धालुओं को माने जाप के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि माने जाप दिवस में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन होगा।