फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूतेश्वर महादेव मंदिर रामपुर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

विज्ञापन
रामपुर में धार्मिक अनुष्ठान में भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के प्राचीन भूतेश्वर महादेव शिवालय में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, कथा एवं सार्वजनिक रुद्राभिषेक का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। 29 अगस्त से शुरू हुए धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन कथा श्रवण के साथ पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में भाग लिया। कथा प्रवक्ता भवत राम आचार्य ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व और भगवान की भक्ति का संदेश दिया। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहुति के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान भूतेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया। आयोजनकर्ताओं श्री श्री 108 महंत चिंतामणि दास महाराज और शिव भक्त परिवार रामपुर ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें