रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन लोगों को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। महंत स्वामी संगम भारती महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक कथा नहीं है, यह जीवन को सरल तरीके से जीने का मूल मंत्र है। कृष्ण लीला के बारे में सभी को ज्ञात होना आवश्यक है। राधा माधव के बिना जीवन का उद्धार करने वाला कोई नहीं है। सृष्टि की रचना, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया। कथा वाचन ने देव और दानवों ने समुद्र मंथन की कथा का विस्तार से वर्णन किया। विदुर की कुटिया में भगवान श्रीकृष्ण के आगमन और उनके प्रेम से केले के छिलके खाने के प्रसंग के बारे में जागरूक किया। पंडित वंश शर्मा ने कहा कि कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। समूचा क्षेत्र राधा-कृष्ण के नाम और जयकारों से गूंज उठा।