फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत अनुष्ठान : आज रात झड़क पहुंचेंगे झोहटा के खूंद

विज्ञापन
जुब्बल तहसील का झड़ग गांव, यहां पर 54 साल बाद हो रहा शांत अनुष्ठान का आयोजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। देवता नागेश्वर मंदिर झड़ग में शांत महायज्ञ अनुष्ठान के लिए आयोजक गांव के लोग तैयारी पूरी कर चुके हैं। बुधवार शाम को अनुष्ठान में मढ़ोल से झोहटा गांव के खूंद पहुंचेंगे। अनुष्ठान की पहली रात को झोहटा खूंद अपनी पौराणिक परंपरा का निर्वाहन करेंगे। सुबह होने से पहले अपनी रस्म अदायगी तक वे मंदिर परिसर में रातभर जागे रहेंगे। अनुष्ठान में अन्य खूंदों के पहुंचने का सिलसिला वीरवार को दोपहर के बाद से शुरू होगा। खूंद मंदिर परिसर में अनुष्ठान की समाप्ति तक अपने तंबुओं में रहेंगे। उनके खाने-पीने की व्यवस्था मंदिर की ओर से रहेगी, लेकिन सभी लोग मिल कर अपना भोजन स्वयं पूर्व निर्धारित स्थानों पर अपने लिए तैयार करेंगे। उनके बीच में आम लोग शामिल नहीं होंगे। सभी खूंद इसमें भी अलग-अलग जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा मेहमानों के लिए देवता की ओर से मंदिर परिसर में अलग से लंगर की तीन दिन व्यवस्था रहेगी। इस अनुष्ठान में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर में भी दिन के समय काम करने वाले और बाहर से पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कई दिनों से चल रही है। मंदिर के मुखिया राय लाल मेहता का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हैं। मंदिर में झोहटा खूंद पहले दिन बुलाए जाते हैं। उनको अपनी रस्म निभानी होती है। गांव की जागा माता को जागृत करने के बाद शांत के लिए दैवीय शक्तियों के आह्वान के साथ असली आगाज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें