फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छलावट में 12 साल बाद हुई जगा ठोड़ी की पूजा

विज्ञापन
रामपुर की भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में जल यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान। संवाद
विज्ञापन
अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के छलावट गांव में 12 साल बाद अधिष्ठाता देवता साहिब के स्थान जगा ठोड़ी में पूजा की गई। रविवार सुबह महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुरोहित और ग्रामीणों के साथ जल यात्रा निकाली। गांव से करीब 200 मीटर की दूरी से बावड़ी से पूजा के लिए जल लाया गया। देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में जल यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। जगा ठोड़ी छलावट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विशेषर लाल और सचिव बिहारी लाल चौहान ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में आयोजित हुआ। करीब 12 साल बाद जगा ठोड़ी में पूजा-अर्चना की गई और कुंड खोला गया। हवन किया गया और शिखा पूजन के बाद पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद कुंड बंद किया गया और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया गया। इससे पूर्व यह विशेष पूजा वर्ष 2013 में की हुई थी। रविवार को मंदिर में सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पुरोहित जयदेव शर्मा, चुन्नी लाल, देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू के पुजारी भजन लाल, भंडारी सोहन, मोतमीन जीवन चौहान सहित तमाम ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें