फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भक्ति से ही जीवन में शांति स्थापित कर सकता है व्यक्ति

विज्ञापन
दलाश पंचायत के चपोहल गांव में राम चरित मानस कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के चपोहल गांव में आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा के पांचवें दिन भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्यास आचार्य डॉ. दयानंद गौतम ने श्री राम कथा का वर्णन करते हुए राजा दशरथ के कुलगुरु वशिष्ठ जी की ओर से भगवान श्रीराम के नामकरण संस्कार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. गौतम ने कहा कि भक्ति ही वह मार्ग है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में शांति स्थापित कर सकता है। परिवार, समाज और राष्ट्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सकता है। कथा के दौरान भजन गायक लाल सिंह और राकेश शर्मा ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें