फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूपी के आग की घटना के प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
सेवा भारती किन्नौर ने रूपी पंचायत के अग्रि पीड़ित परिवार को बांटी राहत सामग्री। स्रोत : सेवा भा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर की दुर्गम पंचायत रूपी के आग की घटना के प्रभावित परिवार की मदद के लिए सेवा भारती आगे आई है। नालिंग-2 गांव में आग की घटना में प्रभावित बुद्ध राम का मकान आग की भेंट चढ़ गया था। वीरवार को सेवा भारती किन्नौर की ओर से पीड़ित परिवार को राहत और खाद्य सामग्री बांटी गई। रूपी पंचायत के नालिग-2 गांव में हाल ही में पेश आई घटना के बाद पीड़ित परिवार को सेवा भारती किन्नौर ने राहत सामग्री प्रदान की। पीड़ित परिवार को कंबल, चूल्हे सहित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। सेवा भारती किन्नौर के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवार की सहायता करना ही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर सेवा भारती किन्नौर के हिम्मत, प्रदीप, जीत राम और सुन्नी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें