फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में 40 आपदा प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। भारी बरसात से आनी क्षेत्र में जगह-जगह भारी क्षति हुई है। कराड़ पंचायत के पटारना गांव में भूस्खलन की घटना ने दो महिलाओं की जिंदगी छीन ली थी। लोगों की उपजाऊ भूमि और घर भी बह गए थे। आपदा के समय प्रभावित लोगों की सहायता के लिए लायंस क्लब शिमला ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। लायंस क्लब शिमला की टीम ने बुधवार को एसडीएम सभागार में तहसीलदार रतनेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आनी क्षेत्र के 40 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें राशन सहित बर्तन, तिरपाल, कंबल और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं। अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद्य ने बताया कि उनकी संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है और हिमाचल की आपदा के लिए भी अंतरराष्ट्रीय क्लब से ग्रांट आई है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश में लायंस क्लब की टीमें प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रही है। इस मौके पर प्रोजेक्ट अध्यक्ष डॉ. आरके जिस्टू, सह सचिव डॉ. दलीप शर्मा, सक्रिय सदस्य सोहन लाल शर्मा और दीपक सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें